IPL 2024 के लिए RR की सबसे मजबूत Playing XI

IPL 2024: जोस बटलर से लेकर युजवेंद्र चहल तक, ये है Rajasthan Royals की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

संजू सैमसन करेंगे IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी।

6) रोवमन पॉवेल

Rovman Powell (Photo Source: IPL/BCCI)
Rovman Powell (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल्स ने 2024 आईपीएल ऑक्शन में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा। अपने राष्ट्रीय टीम के साथी हेटमायर के साथ, पॉवेल भी अपनी पावर-हिटिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पिछली आईपीएल में, वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेले थे लेकिन वहां उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

उन्होंने दिल्ली के लिए तीन मैचों में केवल सात रन बनाए और उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ लिया। पॉवेल यही चाहेंगे कि वो इस सीजन अच्छी बल्लेबाजी से फ्रेंचाइजी का भरोसा जीते। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने विंडीज टीम के लिए 68 टी20 मैच खेले हैं और 142.65 की स्ट्राइक रेट से 1214 रन बनाए हैं।

Previous
Page 6 / 11
Next

close whatsapp