पाकिस्तान के खिलाफ गलत अंपायरिंग का शिकार हुए शाकिब अल हसन, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ गलत अंपायरिंग का शिकार हुए शाकिब अल हसन, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आज 6 नवंबर को एडिलेड ओवल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का ग्रुप 12 स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है।

shakib al hasan (pic source-twitter)
shakib al hasan (pic source-twitter)

आज 6 नवंबर को एडिलेड ओवल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का ग्रुप 12 स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इन दोनों टीमों के बीच जो भी इस मैच को जीतेगा वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करेगा। इस मैच से पहले आज ही नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से मात देकर उनके सेमीफाइनल के क्वालिफिकेशन पर पूरा पानी फेर दिया।

इस मैच की बात की जाए तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर एडिलेड ओवल में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने 48 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। इस मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन गलत फैसले का शिकार हुए।

https://twitter.com/Crickket__Video/status/1589129159330402304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589129159330402304%7Ctwgr%5Eeaa62bd6b5bbbedeedc50624e012eb31d53e1287%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fone-of-the-worst-decisions-netizens-slam-umpires-over-shakib-al-hasans-drs-shocker-against-pakistan%2F

बता दें, शादाब खान की फुल गेंद पर शाकिब अल हसन ने फ्लिक करना चाहा लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और गेंद सीधा विकेटकीपर के पास चली गई। तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इसकी अपील की जिस पर ऑन फील्ड अंपायर ने उंगली उठा दी। शाकिब अल हसन ने अंपायर के इस फैसले को गलत साबित करने के लिए डीआरएस की मांग की।

गलत फैसले का शिकार हुए शाकिब अल हसन

बड़ी स्क्रीन में कई रीप्ले दिखाए गए जिसपर साफ नजर आ रहा था कि जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी है तब स्पाइक पर कुछ हरकत हुई है और इसी वजह से शाकिब को आउट करार दिया गया। शाकिब को यकीन नहीं हो रहा था कि वो आउट है क्योंकि उन्हें लगा कि बल्ला जमीन से लगा है और गेंद और बल्ले के बीच में कोई भी संपर्क नहीं हुआ है।

पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने ऑन फील्ड अंपायरों से काफी देर तक बातचीत की। बातचीत के बाद वो सर हिलाकर वापस पवेलियन लौट गए। इतने महत्वपूर्ण मुकाबले में शाकिब अल हसन खराब अंपायरिंग का शिकार हुए। इसी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लोगों ने ट्विटर के जरिए शाकिब अल हसन के विकेट पर कहीं यह बात:

https://twitter.com/cricket_trol/status/1589121096053559299?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589121096053559299%7Ctwgr%5Eeaa62bd6b5bbbedeedc50624e012eb31d53e1287%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fone-of-the-worst-decisions-netizens-slam-umpires-over-shakib-al-hasans-drs-shocker-against-pakistan%2F

https://twitter.com/aamitabh69/status/1589131325172510721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589131325172510721%7Ctwgr%5Eeaa62bd6b5bbbedeedc50624e012eb31d53e1287%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fone-of-the-worst-decisions-netizens-slam-umpires-over-shakib-al-hasans-drs-shocker-against-pakistan%2F

close whatsapp