SA v IND: 1st Test Weather Update

SA v IND: 1st Test, Weather Update: पहले टेस्ट मैच पर बारिश का साया, रद्द हो सकता है पांचों दिन का खेल!

26 दिसंबर से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच।

SuperSport Park Centurion (Photo Source: Getty Images)
SuperSport Park Centurion (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू होगी। यह टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में उनकी कोशिश इतिहास रचने पर होगी। हालांकि, इन सबके बीच फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल बताया यह जा रहा है कि इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश के कारन धुल सकता है। सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

SA v IND: 1st Test कैसा रहेगा टेस्ट मैच के पांचों दिन सेंचुरियन का मौसम? (Weather Update)

उन्होंने कहा कि टेस्ट के शुरुआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। एक्यूवेदर के मुताबिक, टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 96 फीसदी है। यह डे-नाइट टेस्ट नहीं है। ऐसे में खेल दिन में ही होगा। सेंचुरियन में 26 दिसंबर को दिन में जमकर बारिश होगी। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना 94 फीसदी है।

आपको बता दें कि सिर्फ पहले ही दिन नहीं बल्कि मैच के शुरुआती दो दिन सेंचुरियन में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। पहले और दूसरे दिन बारिश की क्रमश: 92 और 90 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तापमान 19 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

तीसरे दिन हालांकि खिलाड़ियों के लिए राहत रहेगी क्योंकि बारिश की केवल 2 फीसदी संभावना है. बादल तो रहेंगे, लेकिन आसमान में धुप भी खिली रहेगी जिससे मैच खेलने के लिए परिस्थितियां आसान रहेगी। वहीं चौथे और 5वें दिन 40 और 63 फीसदी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर 26- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp