SA v IND

SA v IND: टॉनी डी जॉर्जी ने लगाया तूफानी शतक, दूसरा वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी करारी मात

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस मैच में टोनी डी जॉर्जी ने की शानदार बल्लेबाजी।

RSA v IND (Photo Source: Getty Images)
RSA v IND (Photo Source: Getty Images)

कल (19 दिसंबर) जहां पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल ऑक्शन में व्यस्त था वहीं टीम इंडिया जो फिलहाल अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है वो अपना दूसरा वनडे मुकाबला खेल रही थी। इस मैच में टीम इंडिया के प्लेयर्स का प्रदर्शन खराब रहा और इस वजह से उन्हें 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो टीम के लिए सही साबित रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 47वें ओवर में 211 रनों पर ढेर हो गई। 212 रनों का लक्ष्य जवाब में मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।

SA v IND: भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा बेहद ही खराब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (4 रन) मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए लेकिन उसके बाद सुदर्शन और तिलक वर्मा के बीच 42 रनों की अहम साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में 10 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और साईं सुदर्शन ने मिलकर 68 रन जोड़े। साईं सुदर्शन ने अपने वनडे करियर का लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया और 62 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

वहीं काफी समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे संजू सैमसन भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल भी 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल के विकेट के बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए। अंत में अर्शदीप सिंह के 18 व आवेश खान के 9 रनों कि बदौलत भारतीय टीम ने 200 का आंकड़ा जैसे-तैसे पार कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

SA v IND: अफ्रीकी बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ़्रीकी टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डे जोर्जी ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। रीजा हेंड्रिक्स 52 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। टोनी डे जोर्जी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया।

टोनी ने 119 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, जबकि उनका साथ रासी वैन डर डूसेन ने अच्छे से निभाया। प्रोटियाज टीम ने यह मुकाबला आसानी के साथ 43वें ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में 21 दिसंबर को आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें: जाने कौन हैं पहले आदिवासी खिलाड़ी राॅबिन मिंज जो आईपीएल में खेलते हुए आएंगे नजर

close whatsapp