SA vs IND 2023-24: 'आज के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट शब्द....'- सेंचुरियन में भारत की करारी हार के बाद फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: ‘आज के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट शब्द….’- सेंचुरियन में भारत की करारी हार के बाद फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा

सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को कार्यभार प्रबंधन को लेकर चेतावनी दी।

Team India and Sunil Gavaskar. (Image Source: BCCI/Getty Images)
Team India and Sunil Gavaskar. (Image Source: BCCI/Getty Images)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) की शर्मनाक हार के बाद टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की।

आपको बता दें, मेजबान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 28 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारतीय क्रिकेट टीम को एक पारी और 32 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस बीच, बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टीम प्रबंधन को कार्यभार प्रबंधन, खासकर युवाओं के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चेतावनी दी।

Team India के प्रदर्शन से निराश हैं Sunil Gavaskar

महान बल्लेबाज ने कहा भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के दौरों के लिए अभ्यास मैच खेलना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की।

यहां पढ़िए: SA vs IND 2023-24: बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार के बाद रवींद्र जडेजा की फिटनेस और उपलब्धता पर सामने आई बड़ी खबर

आपको बता दें, सेंचुरियन में शुभमन गिल सिर्फ 28 रन बना सके, जबकि यशस्वी जायसवाल के बल्ले से केवल 22 रन आए। हालांकि, यह गिल और जायसवाल का पहला दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट दौरा है। इस मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि विराट कोहली ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया था।

युवाओं के लिए वार्म-अप मैच अनिवार्य होना चाहिए: Sunil Gavaskar

स्टार स्पोर्ट्स ने सुनील गावस्कर के हवाले से कहा, “युवाओं के लिए वार्म-अप मैच अनिवार्य होना चाहिए और ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ शब्द कम से कम युवाओं के दिमाग में तो आना नहीं ही चाहिए। जब आप दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड या यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दौरा कर रहे हों, तो वार्म-अप मैच खेलने से आप परिस्थितियों से अभ्यस्त हो जाएंगे, इसलिए वार्म-अप मैच इन दौरों से पहले होने ही चाहिए।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?