SA vs IND 2023-24: बॉक्सिंग डे टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत के बीच टेम्बा बावुमा ने बढ़ाई दक्षिण अफ्रीका की टेंशन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 6:42 अपराह्न

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहु-प्रतीक्षित दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज 26 दिसंबर को सेंचुरियन में हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (SA vs IND) टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, बॉक्सिंग डे टेस्ट, सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने मेजबान टीम को बेहद शानदार शुरुआत दिलाई।
Temba Bavuma बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन हुए चोटिल
हालांकि, बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की दमदार शुरुआत के बावजूद में मेजबान टीम को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उनके कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) मैच के पहले ही दिन चोटिल हो गए हैं। बावुमा पहले टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए हैं।
टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को यह चोट भारत की पहली पारी के 20वें ओवर में मार्को जॉनसन द्वारा फेंके गए ओवर में लगी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जॉनसन ने ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद फेंकी, और विराट कोहली ने ड्राइव पर एक्स्ट्रा कवर के जरिए गेंद को हिट किया, जिसके बाद मिड-ऑफ पर बावुमा ने गेंद का पीछा किया।
हालांकि, बाउंड्री को रोकने के लिए दौड़ते समय प्रोटियाज कप्तान की हैमस्ट्रिंग चोटिल हो गई। इसके बाद टेम्बा बावुमा लंगड़ाते हुए नजर आए और उन्हें निराश होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह चोट दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल सकती है।
ऐसे चोटिल हुए टेम्बा बावुमा –
https://twitter.com/singh28915/status/1739588856435884131
https://twitter.com/viratiansab/status/1739588530370961428?
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। कगिसो रबाडा ने अब तक रोहित शर्मा (5), विराट कोहली (38), श्रेयस अय्यर (31), आर अश्विन (8), और शार्दुल ठाकुर (25) को चलता कर पंजा खोल लिया है। जबकि नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल (17) और शुभमन गिल (2) को चलता किया, और इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 169 रन है।