SA20 2024: SA20 डेब्यू हुआ तय, एक बार फिर काइल मेयर्स और क्विंटन डी कॉक के साथ खेलेंगे निकोलस पूरन - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: SA20 डेब्यू हुआ तय, एक बार फिर काइल मेयर्स और क्विंटन डी कॉक के साथ खेलेंगे निकोलस पूरन

एमआई न्यूयॉर्क ने पूरन की कप्तानी में मेजर लीग क्रिकेट 2023 (MLC 2023) का खिताब जीता था।

Nicholas Pooran (Pic Source-Twitter)
Nicholas Pooran (Pic Source-Twitter)

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Nicholas Pooran जल्द ही साउथ अफ्रीका की घरेलू फ्रेंचाइजी लीग SA20 में डेब्यू करेंगे। निकोलस पूरन अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्वामित्व वाली डरबन टीम के साथ अपना SA20 डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, डरबन सुपर जायंट्स ने 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग में हुई SA20 नीलामी से पहले अपने वाइल्डकार्ड पिक के रूप में निकोलस पूरन को आगामी सीजन के लिए साइन किया है। पूरन के अलावा, डरबन सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के प्रतिभाशाली अनकैप्ड ऑलराउंडर जेसन स्मिथ, और 22 वर्षीय अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर ब्राइस पार्सन्स को भी साइन किया है।

SA20 में केशव महाराज की कप्तानी में खेलेंगे Nicholas Pooran

आपको बता दें, निकोलस पूरन ने हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए 51 गेंदों में शतक बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। पूरन इस साल की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

इसके अलावा, एमआई न्यूयॉर्क ने 27-वर्षीय पूरन की कप्तानी में मेजर लीग क्रिकेट 2023 (MLC 2023) का खिताब जीता था। आपको बता दें, वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज ने अपने 10 साल के करियर में अब तक 292 T20 मैचों में 144 की स्ट्राइक रेट से 5861 रन बनाए हैं।

आपको बता दें, SA20 2024 का आगाज 10 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत के साथ होगा, जबकि इस लीग का फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाने हैं।

SA20 2024 के लिए डरबन सुपर जायंट्स के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर:

केशव महाराज (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, नवीन-उल-हक, रीस टॉपले, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, कीमो पॉल, भानुका राजपक्षे, दिलशान मदुशंका, काइल एबॉट, जूनियर डाला, जे जे स्मट्स, प्रेनेलन सुब्रायन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, वियान मुल्डर

नए साइन किए गए प्लेयर्स: निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, ब्राइस पार्सन्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?