जानिए हार्दिक पांड्या की किस खूबी के कायल हुए संजय मांजरेकर; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए हार्दिक पांड्या की किस खूबी के कायल हुए संजय मांजरेकर; पढ़िए पूरी खबर

संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर पर भी बात की।

Sanjay Manjrekar and Hardik Pandya (Image Source: Twitter/Getty Images)
Sanjay Manjrekar and Hardik Pandya (Image Source: Twitter/Getty Images)

भारत के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने हार्दिक पांड्या की पाकिस्तान के खिलाफ उच्च-दबाव वाली परिस्थिति में शांति और धैर्य के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। हार्दिक पांड्या को पाकिस्तान के खिलाफ उनके जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आपको बता दें, एशिया कप 2022 के बहुतप्रतीक्षित मुकाबले में स्टार सीमर ने पहले अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन बहाकर तीन विकेट झटके और फिर रवींद्र जडेजा (35) के साथ 52 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। जिसके बाद हार्दिक पांड्या (33*) ने अंतिम ओवर में छक्के के साथ दो गेंदे शेष रहते ही भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला पांच विकेट से जीतने में मदद की।

संजय मांजरेकर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ

इस बीच, संजय मांजरेकर ने बताया वह हार्दिक पांड्या के किस पहलू से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। क्रिकेट पंडित ने स्पोर्ट्स 18 के शो स्पोर्ट्स ओवर द टॉपपर बातचीत के दौरान कहा: “मैं हार्दिक की शीतलता और धीरज से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ हूं। बतौर गेंदबाज उनकी वापसी बेहद शानदार है, और शायद ये चीज हमें सभी गेंदबाजों में देखने को मिल जाए, लेकिन उसकी धैर्य के साथ शांत रहने और दबाव में रन बनाने की क्षमता सबसे शानदार है।”

पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी पर बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा: “वह आखिरी ओवर हमारे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि हार्दिक मैदान में थे, जो ज्यादातर तेज गेंदबाजों को अपना शिकार बनाते हैं, और वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्ले के साथ लय में थे और ऐसी स्थिति में पाकिस्तान बाएं-हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को लेकर आ गया।

नवाज ने पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा को आउट कर दिया और फिर हार्दिक के पास सात रन बनाने के लिए चार गेंदें थीं। उस समय दबाव बहुत अधिक था, लेकिन दबाव में विजयी रन बनाने के लिए उन्होंने जिस तरह का शॉट खेला, वह बेहद शानदार था।”

close whatsapp