अगर वह इस तरह से अपना क्रिकेट करियर खत्म करेंगे तो मुझे बहुत निराशा होगी: रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर वह इस तरह से अपना क्रिकेट करियर खत्म करेंगे तो मुझे बहुत निराशा होगी: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने कहा कि संजू सैमसन को अभी भी अपनी क्षमता का एहसास नहीं है।

Sanju Samson And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

राजस्थान रॉयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया है। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में लगातार खेलने का मौका नहीं मिला है। बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में वह टीम इंडिया के हिस्सा थे, लेकिन फिर बांग्लादेश दौरे के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

अब एक बार फिर संजू सैमसन वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। अब फैंस के साथ साथ टीम इंडिया को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। बता दें कि ऋषभ पंत और केएल राहुल की जगह उन्हें मौका मिला है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने बताया कि, संजू सैमसन (Sanju Samson) को अभी भी अपनी क्षमता का एहसास नहीं है। साथ ही उनका कहना था कि अगर संजू सैमसन इस तरह से अपने क्रिकेट करियर खत्म करेंगे तो उन्हें काफी निराशा होगी।

संजू को अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं है- रवि शास्त्री 

रवि शास्त्री ने कहा कि, संजू को अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं है। वह एक मैच विनर बल्लेबाज हैं। अगर वह अपना क्रिकेट करियर शानदार ढंग से खत्म नहीं कर पाते हैं, तो मुझे बहुत ही ज्यादा निराश होगी। ऐसी स्थिति मेरे कोच रहने के दौरान भी थी। अगर रोहित शर्मा मेरी टीम में नियमित टेस्ट खिलाड़ी के रूप में नहीं खेलते तो मुझे निराशा होती। कुछ ऐसी ही भावना मुझे संजू को लेकर भी है।

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, इन दिनों काफी इंजरी हो रही है। मैं हमेशा 15 या 20 खिलाड़ियों को तैयार रखता था। ऐसे में टीम इंडिया को भी प्लान बी और प्लान सी के साथ तैयार रहना चाहिए। जैसे साल 2021 में हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो हम 30 खिलाड़ियों के साथ गए थे। एक शार्दुल ठाकुर थे तो दूसरे वाशिंगटन सुंदर थे, जिनसे मैंने बात भी की थी। तो आप ये ना सोचे कि आप नेट बॉलर हैं तो हॉलिडे पर गए हैं, क्योंकि आपको कभी भी खेलने का मौका मिल सकता है। तो आप डे वन से ही इसके लिए तैयार रहें।

यहां पढ़ें : रवि शास्त्री ने बताई कहां हो रही टीम इंडिया से गलती

close whatsapp