देख लो! Sanju Samson और उनके फैन्स का कनेक्शन, Bluetooth से भी ज्यादा मजबूत है - क्रिकट्रैकर हिंदी

देख लो! Sanju Samson और उनके फैन्स का कनेक्शन, Bluetooth से भी ज्यादा मजबूत है

रणजी ट्रॉफी मैच के बाद Sanju Samson का एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson ने अपने लाखों फैन्स को साल के आखिरी में एक खास गिफ्ट दिया था, वो गिफ्ट था उनका डेब्यू वनडे शतक। संजू ने ये शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था, उसके बाद से इस खिलाड़ी के फैन्स और भी बढ़ गए हैं। जिसका नजारा देखने को मिला है रणजी ट्रॉफी मैच के बाद और उसका वीडियो RR टीम ने शेयर किया है जो तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है।

Sanju Samson का शतक उनके काम आ गया

जी हां, Sanju Samson ने भले ही वनडे प्रारूप में शतक लगाया था, लेकिन उनका ये शतक टी20 क्रिकेट में काम बना गया। दरअसल, हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, जहां इस टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर रखा गया और संजू का चयन किया गया है।

अपने करियर में Sanju Samson ने फैन्स कमाए हैं सच में

*रणजी ट्रॉफी मैच के बाद Sanju Samson का एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल।
*इस वायरल वीडियो में संजू ने अपने फैन्स से की मुलाकात, ली साथ में सेल्फी।
*साथ ही कुछ फैन्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को दिया एक खास गिफ्ट भी।
*संजू की IPL टीम राजस्थान रॉयल्स ने ये वीडियो किया है इंस्टा पर पोस्ट।

Sanju Samson का ये खास वीडियो राजस्थान टीम ने शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल में भी दिलचस्पी है इस खिलाड़ी की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

इस खिलाड़ियों को हमेशा मिला है फैन्स का साथ

साल 2023 में संजू ने ना तो एशिया कप खेला था और ना ही वर्ल्ड कप, ऐसे में इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा नाराज थे। वहीं जब भी किसी सीरीज के लिए संजू का चयन नहीं होता है, तो फैन्स इस बल्लेबाज का नाम सोशल मीडिया पर Trend करवा देते हैं और फिर से सभी फैन्स मिलकर BCCI और सेलेक्टर्स को गालियां देते हैं। पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने खुलासा किया था, कि फैन्स के दबाव में संजू का चयन करना पड़ता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?