“सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है”- शुभमन गिल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बोली सारा
सारा तेंदुलकर कई बार स्टेडियम में टीम इंडिया और शुभमन गिल को चीयर करते हुए नजर आई।
अद्यतन - Nov 6, 2023 3:43 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बीच डेटिंग की अफवाहों ने हाल ही में खूब तूल पकड़ी थी।
आपको बता दें, शुभमन गिल (Shubman Gill) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) कई बार एक-दूसरे के साथ नजर आए, लेकिन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी। लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
Shubman Gill और Sara Ali Khan एक-दूसरे को डेट कर रहे थे?
दरअसल, सारा और अनन्या पांडे “कॉफ़ी विद करण” के हालिया एपिसोड पर गेस्ट थे, और इस दौरान करण जौहर ने शुभमन गिल को लेकर सवाल कर दिया।करण जौहर ने सारा से गिल को डेट करने को लेकर सामने आ रही खबरों से जुड़ा एक सवाल किया।
यहां पढ़िए: बीच मैच में Rohit Sharma के बिगड़े बोल… DRS लेने से पहले दी गाली, कहा- ‘यही एक बैट्समैन ****…’
जिस पर सारा ने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया: “दोस्तों, आपने गलत सारा को पकड़ लिया है। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।” बॉलीवुड अभिनेत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि शुभमन गिल महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं।
सारा तेंदुलकर कई बार Shubman Gill को चीयर करते नजर आई
यहां तक कि जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सारा तेंदुलकर कई बार स्टेडियम में टीम इंडिया और गिल को चीयर करते हुए नजर आई। इसके अलावा, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां गिल और सारा एक-दूसरे को एक रेस्तरां के बाहर गले लगते हुए नजर आए थे।
आपको बता दें, शुभमन गिल इस समय जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, गिल को डेंगू के कारण वर्ल्ड कप 2023 के पहले कुछ मुकाबलों से चुकना पड़ा था, लेकिन अब वह टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं। गिल इस टूर्नामेंट में अब तक 219 रन बना लिए हैं, जहां टीम इंडिया ने लगातार अपने आठ मैच जीत कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।