मतलब हद है! फ्लाइट में अपना बैग रख रहे थे धोनी, तभी फैन्स ने कर डाली ये हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी का एक वीडियो।
अद्यतन - May 24, 2024 1:23 pm

26 मई को IPL 2024 का फाइनल मैच खेला जाएगा, लेकिन इस खिताब जंग में सभी के प्यारे धोनी नजर नहीं आएंगे। जिसका कारण है लीग स्टेज में CSK टीम को मिली RCB से हार, जिसके बाद IPL 2024 में चेन्नई का सफर खत्म हो गया था। इस हार के बाद माही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उसमें से एक वीडियो फ्लाइट का भी था और वो काफी पसंद किया जा रहा है।
हार के एक दिन बाद अपनी सवारी पर निकल पड़े थे धोनी
IPL 2024 से जैसे ही CSK टीम बाहर हुई थी, उसके अगले दिन ही धोनी रांची लौट गए थे अपने परिवार के साथ। वहीं एक दिन आराम कर, फिर वो अपनी बाइक पर सैर करने निकल गए थे और उसक वीडियो भी काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था। वैसे कई बार माही बाइक और कार चलाते हुए रांची में स्पॉट हो जाते हैं, साथ ही खाली समय में वो खुद ही अपनी बाइक को सही भी कर लेते हैं।
धोनी का फ्लाइट में भी पीछा नहीं छोड़ते फैन्स
*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी का एक वीडियो।
*वायरल वीडियो में माही फ्लाइट में अपना बैग रखते हुए दिखे।
*इस दौरान फैन्स बना रहे थे उनका वीडियो और फिर बजाने लगे तालियां।
*Bengaluru से रांची जाने वाली फ्लाइट का था ये वायरल हुआ वीडियो।
फ्लाइट से धोनी का ये वीडियो आया है सामने
Recent Video Of Mahi While Travelling From Bengaluru to Ranchi 🫶💛#MSDhoni pic.twitter.com/X9sJv1Qz0J
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) May 23, 2024
बाइक वाले वीडियो पर भी डाल लेते हैं नजर
हाल ही में माही को लेकर आई थी एक रिपोर्ट
दूसरी ओर IPL 2024 में जैसे ही चेन्नई टीम का सफर खत्म हुआ, वैसे ही धोनी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आने लगी। एक रिपोर्ट के अनुसार माही IPL 2025 खेलने को लेकर आने वाले कुछ महीनों में बड़ा फैसला ले सकते हैं, साथ ही वो एक सर्जरी के लिए लंदन भी जा सकते हैं और उस सर्जरी के बाद ही वो IPL 2025 को लेकर तस्वीर साफ कर पाएंगे। वैसे इस IPL में धोनी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और उनकी बल्लेबाजी देख फैन्स को पुराने दिन याद आ गए थे।