धोनी को रवि शास्त्री सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा महान मानते हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी को रवि शास्त्री सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा महान मानते हैं!

मैंने आज तक धोनी जैसा खिलाड़ी नहीं देखा- शास्त्री।

Ravi Shastri and MS Dhoni
Ravi Shastri and MS Dhoni. (Photo Source: DIBYANGSHU SARKAR/AFP via Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री की बातें कई बार लोगों को हजम नहीं होती है, कई मौकों पर शास्त्री ने ऐसे बयान दिए हैं जिसके कारण वो काफी ट्रोल हुए हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है, जहां उन्होंने एक सनसनीखेज बयान दिया है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को लेकर। शास्त्री का ये बयान सामने आया है पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।

रवि शास्त्री की नजरों में सचिन तेंदुलकर नहीं धोनी बेस्ट हैं!

जब भी हम महेंद्र सिंह धोनी का नाम पढ़ते हैं या फिर सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में ICC की सभी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान का चेहरा सामने आता है। अगर हम धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान बोले तो वो गलत नहीं होगा, भले ही धोनी टीम इंडिया से संन्यास ले चुके हो लेकिन आज भी कई दिग्गज धोनी को ही बेस्ट मानते हैं। उनमें से एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी है, जो उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए।

*मैंने आज तक धोनी जैसा खिलाड़ी नहीं देखा- शास्त्री।
*सचिन भी गुस्सा करते थे, लेकिन धोनी ने कभी गुस्सा नहीं किया- शास्त्री।
*धोनी के लिए हार-जीत या फिर शतक लगाना नहीं रहा मायने-रवि शास्त्री।
*रवि शास्त्री ने कहा कि आज तक मेरे पास नहीं है धोनी का मोबाइल नंबर।

विराट को लेकर भी बोले रवि

वहीं शोएब अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने अपने सबसे फेवरेट खिलाड़ी यानी की विराट कोहली को लेकर भी बात की, साथ इस दौरान उन्होंने विराट को एक सुझाव भी दिया। शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली को क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहिए और 2-3 महीने मैदान में नहीं आना चाहिए। साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कोच ने ये भी दावा किया कि विराट में 5 साल का क्रिकेट बाकी है और उन्हें अपने आप को शांत कर के बल्लेबाजी पर फोकस करने की जरूरत है।

close whatsapp