WI vs IND: भारत को हराने के लिए क्रेग ब्रैथवेट ने बना ली है बड़ी योजना, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की जीत है पक्की!
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 6:48 अपराह्न

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड में तगड़े झटके का सामना करना पड़ा था। टीम क्वालीफायर मुकाबले जीतने में नाकामयाब रही। क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनेगा। इसी बीच वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलने के लिए तैयार है।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच से पहले टीम की तैयारियों को लेकर वेस्टइंडीज कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने बड़ा बयान दिया है। क्रेग ब्रैथवेट का कहना है कि घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम पूरी तरह से चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
निरंतरता सबसे ज्यादा जरूरी है- क्रेग ब्रैथवेट
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट का कहना है कि, दो बार की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलिस्ट इंडिया के खिलाफ नतीजे प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को निरंतरता से प्रदर्शन करना होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, उनके पास गेम प्लान तैयार है और अगर वे लगातार बने रहेंगे तो ही टीम सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का सपना देख सकती है।
क्रेग ब्रैथवेट ने क्रिकेट वेस्टइंडीज वेबसाइट पर बात करते हुए कहा, ‘हम चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम डोमिनिका के जनता के समर्थन की आशा करते हैं। हमने इस पर कई बार चर्चा की कि हम कैसे खेलना चाहते हैं, निरंतरता सबसे ज्यादा जरूरी है। हम लगातार बने रहना चाहते हैं और वह पहली पारी से लेकर पूरे टेस्ट मैच से लेकर दूसरे टेस्ट मैच तक है। हम ऐसा करने के लिए उत्सुक है।’
यह भी पढ़े- फास्ट बाॅलर्स की लाइन नहीं लगी हुई है’- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले बोले रोहित शर्मा
क्रेग ब्रैथवेट ने आगे कहा, ‘जाहिर तौर पर हमारे रास्ते में हमेशा चुनौतियां होंगी- अच्छी गेंदबाजी स्पेल, अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी पॉर्टनरशिप। लेकिन एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में हमें एक साथ रहना होगा। लेकिन हम यहां डोमिनिका में चुनौती का इंतजार कर रहे हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि फैंस आएंगे और हमें सपोर्ट करेंगे।’