Champions Trophy 2025: बुरा लगता है जब लोग मेरे बारे में कुछ बोलते हैं और वो गलत होता है: शाहीन शाह अफरीदी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy 2025: बुरा लगता है जब लोग मेरे बारे में कुछ बोलते हैं और वो गलत होता है: शाहीन शाह अफरीदी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)
Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तमाम पाकिस्तानी फैंस यही चाहेंगे कि उनकी राष्ट्रीय टीम आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करें और इसकी ट्रॉफी को अपने नाम करें।

टीम में ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। इन्हीं में से एक है अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी। शाहीन शाह अफरीदी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि पिछले कुछ समय से शानदार खिलाड़ी अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।

पिछले काफी समय से ऐसी अफवाह भी उड़ रही है कि शाहीन शाह अफरीदी और टीम के कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच चीजें सही नहीं चल रही है। यही वजह है कि तेज गेंदबाज के ऊपर भी काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। यह अफवाह तब भी काफी हुई थी जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि इसको लेकर शाहीन शाह अफरीदी ने खुलासा किया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ इंटरव्यू में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि,’मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए हमेशा ही उपलब्ध रहता हूं। मुझे बुरा इस बात का लगता है जब लोग मेरे बारे में कुछ बोलते हैं जो सही नहीं होता है। पाकिस्तान में काफी बार ऐसा हुआ है कि फैंस और पत्रकारों ने सच्चाई नहीं बताई है। यह देखकर मुझे बहुत ही बुरा लगता है।’

अगर फैक्ट को लेकर लोग बोलेंगे तो‌ मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा: शाहीन शाह अफरीदी

अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि,’अगर फैक्ट को लेकर लोग मुझे बोलेंगे तो बिल्कुल भी मुझे बुरा नहीं लगेगा। लेकिन सच में बुरा लगता है खासतौर पर जब पत्रकार अपना काम सही तरीके से नहीं करते हैं तब।

मेरी गेंदबाजी की गति को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2021 को हटाकर अगर मेरी गेंदबाजी की बात की जाए तो पहले ओवर में मैं 135-137 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर रहा हूं। लेकिन लोग अब इस चीज को देखते हैं और सोचते हैं कि मेरी गति कम हो गई है। लेकिन मुझे ऐसा कभी भी नहीं लगा। मुझे लगातार विकेट मिल रहे हैं। शरीर भी मशीन की तरह होता है और यह भी ब्रेकडाउन हो जाता है।’

close whatsapp