दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को मिली बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को मिली बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर

IPL 2022 के कारण शाकिब अल हसन दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चूकने के लिए तैयार थे।

Shakib Al Hasan. (Photo Source: Twitter)
Shakib Al Hasan. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे से पहले दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को लेकर बांग्लादेश को बड़ी खुशखबरी मिली है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच इस महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए शाकिब अल हसन ने आईपीएल (IPL) 2022 में खेलने के लिए टेस्ट सीरीज के लिए अपनी अनुपलब्धता जाहिर कर दी थी।

लेकिन पिछले महीने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में ऑलराउंडर को कोई खरीददार नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए हामी भर दी है। कुछ दिनों पहले शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को एक पत्र दिया था, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से 6 महीनों के ब्रेक की मांग की थी, क्योंकि वह IPL 2022 में खेलना चाहते थे, जिसके चलते वह दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से चुकने वाले थे।

IPL 2022 के लिए कोई खरीददार नहीं मिलने से शाकिब अल हसन को जाना होगा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर

हालांकि, वह अब राष्ट्रीय कर्तव्यों के लिए उपलब्ध है। BCB के अध्यक्ष नजमुल हसन ने 1 मार्च को पुष्टि की है कि शाकिब अल हसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। यह टेस्ट सीरीज 31 मार्च से शुरू होगी, जिसके पहले 3 वनडे मैच 18 मार्च से खेले जानें है।

ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, नजमुल हसन ने बताया शाकिब ने BCB को एक पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से छह महीने के ब्रेक की मांग की थी। जिसका कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि वह IPL 2022 की वजह से दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चूक जाएंगे।

जिस पर BCB के अध्यक्ष ने ऑलराउंडर से श्रीलंका के खिलाफ उपलब्ध रहने की मांग की और वह राजी हो गए। चूंकि वह IPL 2022 में नहीं जा रहे हैं, तो अब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं खेलने के पीछे कोई कारण नहीं बचा है। उन्होंने कहा IPL 2022 शाकिब को टेस्ट सीरीज में खेलने से रोक रहा था, लेकिन अब उनके पास दौरे पर नहीं जानें का कोई कारण नहीं है, वह इस सीरीज में हिस्सा लेंगे।

close whatsapp