IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने लसिथ मलिंगा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस दिग्गज को दिखाया बाहर का रास्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने लसिथ मलिंगा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस दिग्गज को दिखाया बाहर का रास्ता

मलिंगा पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

Lasith Malinga. (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)
Lasith Malinga. (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे पसंदीदा और सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस (MI) आगामी आईपीएल 2024 में एक-साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने आज 20 अक्टूबर को आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। महान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज MI के गेंदबाजी कोच के रूप में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे।

MI और Lasith Malinga का हुआ दोबारा मिलाप

अब लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में MI के मुख्य कोच मार्क बाउचर और बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड के साथ मिलकर काम करेंगे। आपको बता दें, MI और मलिंगा एक-दूसरे के लिए नए नहीं हैं, क्योंकि वह पहले से ही मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क और SA20 में MI केप टाउन के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

यहां पढ़िए: अक्टूबर 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इसके अलावा, मलिंगा ने 2008 से आईपीएल में MI के साथ करीब 12 साल काम किया, सबसे पहले एक खिलाड़ी के रूप में 11 साल और फिर आईपीएल 2018 में गेंदबाजी सलाहकार के रूप में एक साल टीम के साथ बिताया। वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने MI के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में सात खिताब जीते, जिसमें चार आईपीएल, दो CLT और एक MLC शामिल हैं।

वनफैमिली में मेरी यात्रा जारी है: Lasith Malinga

लसिथ मलिंगा ने MI की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, “मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। MI न्यूयॉर्क और MI केप टाउन के बाद #वनफैमिली में मेरी यात्रा जारी है। मैं मार्क, पॉली, रोहित और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

मैं खासकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के साथ, जिनकी अप्रोच मुझे पिछले सीजन में बहुत पसंद आई थी, काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। युवा MI प्रतिभा में बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है, और फिर उनके पास जोशीले MI पलटन का सपोर्ट है।”

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए