फैन्स का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं Shashank Singh, इस बार भी जीत लिया बल्लेबाज ने दिल
बल्लेबाज Shashank Singh का एक वीडियो किया है पंजाब टीम ने शेयर।
अद्यतन - May 5, 2024 1:24 pm

IPL 2024 की सबसे बड़ी सनसनी बल्लेबाज Shashank Singh हैं, जहां इस खिलाड़ी को गलती से पंजाब टीम ने खरीदा था। लेकिन उसके बाद भी शशांक ने पूरे मन से बल्लेबाजी की है इस सीजन और उनका प्रदर्शन बेहद धाकड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर बल्लेबाज का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है अब।
Shashank Singh का कैसा रहा अभी तक प्रदर्शन?
पंजाब टीम के लिए इस सीजन Shashank Singh ने शानदार बल्लेबाजी की है, जहां ये खिलाड़ी तेज अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हो गया है। शशांक ने पंजाब टीम के लिए अभी तक 10 मैचों में 288 रन बनाए हैं, साथ ही इस दौरान बल्लेबाज ने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। दरअसल, ऑक्शन के दौरान पंजाब टीम ने इस बल्लेबाज को गलती से खरीद लिया था, जिसके बाद टीम ने काफी सफाई भी दी थी। लेकिन सभी को मालूम था कि पंजाब टीम शशांक को खरीदने के बाद घबरा गई थी और उन्हें वापस देने की कोशिश करने लगी थी ऑक्शन टेबल पर ही।
एक ही दिल है Shashank Singh, कितनी बार जीतोगे?
*बल्लेबाज Shashank Singh का एक वीडियो किया है पंजाब टीम ने शेयर।
*वीडियो में मैदान पर मौजूद इस बल्लेबाज के हाथ में थी पानी की Bottles।
*इस बीच अभ्यास देखने आई फैन्स को दी शशांक ने पानी की Bottles।
*एक के बाद एक बोतल फैन्स की तरफ फेंक रहा था पंजाब का ये बल्लेबाज।
Shashank Singh का ये वीडियो आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा
धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास पर भी डाल लो एक नजर
आज मैच के लिए संभावित प्लेइंग कुछ इस प्रकार हो सकती है
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मथीशा पथिराना।