World Cup शेड्यूल में बदलाव को लेकर Aakash Chopra का आया बड़ा बयान, कहा- यह उन लोगों के लिए एक चुनौती है जिन्होंने... - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup शेड्यूल में बदलाव को लेकर Aakash Chopra का आया बड़ा बयान, कहा- यह उन लोगों के लिए एक चुनौती है जिन्होंने…

Aakash Chopra ने कहा कि बदलाव मामूली सा लग सकता है, लेकिन इसका काफी प्रभाव पड़ने वाला है।

Aakash Chopra And PAK vs IND (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And PAK vs IND (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाला है। इसको लेकर ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 5 अक्टूबर से आगामी वर्ल्ड कप का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों देशों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि,  शेड्यूल में हुए बदलाव से फैंस को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, टीम इंडिया और पाक टीम के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। इसके लिए फैंस ने टिकट और होटल्स भी बुक कर लिए थे, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव हुआ है और अब यह मुकाबला 15 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर खेला जाएगा।

बता दें कि दुर्गा पूजा और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होने वाली है, जिन्होंने पहले से ही इस मुकाबले के लिए होटल और टिकट बुक कर लिए थे। इस मामले पर भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस फैसले से फैंस को काफी परेशानी होने वाली है।

बदलाव मामूली सा लग सकता है, लेकिन यह बदलाव एक बड़ी चुनौती है- आकाश चोपड़ा 

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, भारत बनाम पाकिस्तान मैच, जो पहले 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, अब 14 तारीख को चला गया है। बदलाव मामूली सा लग सकता है, लेकिन जिन लोगों ने पहले से ही अपने होटल के कमरे और अन्य व्यवस्थाएं बुक कर ली हैं, उनके लिए यह बदलाव एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, यह सिर्फ 14 या 15 तारीख की बात नहीं है। यह मुद्दा उन लोगों के लिए है जो पहले से ही रहने के लिए जगह ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। तारीख बदलने के साथ, अब उन्हें और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, सिर्फ एक बदलाव से काम नहीं चलेगा। इसका काफी प्रभाव पड़ने वाला है। 12 अक्टूबर को हैदराबाद में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच होना था। वह अब 10 तारीख को खेला जाएगा ताकि पाकिस्तान को भी रिकवर होने के लिए चार दिन मिल जाएं।

यहां पढ़ें: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए करना पड़ेगा 4 सालों का इंतेजार

close whatsapp