कप्तानी के नाम पर शिखर धवन के साथ हुआ सबसे गंदा मजाक!
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए पहले शिखर धवन को गई गई थी कप्तानी।
अद्यतन - Aug 12, 2022 1:34 pm

टीम इंडिया में इस समय कप्तानी शब्द एक मजाक बनकर रह गया है, इसका ताजा उदाहरण शिखर धवन के साथ देखने को मिला। जो गब्बर के साथ हुआ, उससे शायद वो खुश नहीं होंगे, साथ ही अब तो उनके फैन्स में भी काफी नाराजगी होगी।
शिखर धवन पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था कि, शिखर धवन को टीम इंडिया की कप्तानी दी जा रही थी। इससे पहले भी 2021 में लंका दौरे पर गब्बर टीम इंडिया के कप्तान थे, वहीं हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में धवन को टीम की कमान दी गई थी।
शिखर धवन के साथ हुआ ‘कप्तानी’ का खेल
*जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए पहले शिखर धवन को गई गई थी कप्तानी।
*लेकिन दौरे से ठीक पहले BCCI ने कप्तानी को लेकर कर दिया बड़ा फैसला।
*अब शिखर धवन की जगह केएल राहुल करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी।
*केएल राहुल हुए पूरी तरह फिट, इसलिए उन्हें दी गई है टीम की कमान।
शिखर धवन की कप्तानी में शानदार तरीके से जीती थी टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने सबसे पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, इस सीरीज के लिए धवन को कप्तान बनाया गया था और टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया था।
कुछ ही समय में कई खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी
टीम इंडिया में शायद कप्तानी शब्द को हल्के में लिया जा रहा है, इसलिए बहुत कम समय में कई खिलाड़ियों को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें केएल राहुल, पंत, हार्दिक और शिखर धवन जैसे नाम शामिल है।
जिम्बाब्वे दौरे से 2 खिलाड़ियों की हो रही है वापसी
*जिम्बाब्वे दौरे से 2 खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी हो रही है।
*टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे थे ये दोनों खिलाड़ी।
*केएल राहुल और दीपक चाहर कर रहे हैं टीम इंडिया में वापसी।