Shot of the Day: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में Rohit Sharma ने लगाया शाॅट ऑफ द डे, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Shot of the Day: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में Rohit Sharma ने लगाया शाॅट ऑफ द डे, देखें वीडियो 

मैच में रोहित ने 87 रनों की पारी खेली

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज 29 अक्टूबर, रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम का टाॅप ऑर्डर इंग्लिश गेंदबाजी के आगे बिखर गया।

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा (87), केएल राहुल (39) और सूर्यकुमार यादव (49) की पारियों की बदौलत, टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने जीत के लिए एक संम्मानजनक स्कोर रखने में कामयाब रही। तो वहीं भारतीय पारी के दौरान रोहित शर्मा एक शाॅट ऑफ द डे भी खेलते हुए नजर आए थे।

बता दें कि भारतीय पारी के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने डेविड विली को आड़े हाथ लेते हुए ओवर में कुल 18 रन बटोरे। साथ ही इस ओवर में रोहित ने डेविड विली की एक गेंद पर आगे बढ़ते हुए एक मिड ऑन की ओर शानदार छक्का जड़ा।

देखें रोहित शर्मा के इस शाॅट की वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत बनाम इंग्लैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 29, पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। इसके बाद भारत एक खराब शुरूआत के बाद भी इंग्लैंड के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाने में कामयाब रही।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और डेविड विली को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा क्रिस वोक्स व आदिल रशीद को 2-2 विकेट मिले, तो मार्क वुड 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?