श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

श्रेयंका पाटिल कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में गुयाना एमेजॉन वारियर्स की टीम की ओर से खेलेंगी।

Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter)
Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter)

वुमेंस आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अब अपना जलवा कैरेबियन लीग में भी बिखरती दिखेंगी। दरअसल महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल होगा। बता दें इस टूर्नामेंट में श्रेयंका पाटिल को मौका मिला है।

दरअसल ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में बहुत कम ही हिस्सा लेते हैं। लेकिन इस बार श्रेयंका पाटिल इस लीग में खेलती हुई नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में खेले गए इमर्जिंग महिला एशिया कप में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। इतना ही नहीं उन्हें महिला एमर्जिंग एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

श्रेयंका पाटिल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में गुयाना एमेजॉन वारियर्स की टीम की ओर से खेलेंगी

अब वहीं श्रेयंका पाटिल कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में गुयाना एमेजॉन वारियर्स की टीम की ओर से खेलेंगी। इसके साथ ही श्रेयंका पाटिल इस लीग में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दरअसल उनसे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इस लीग में हिस्सा नहीं लिया है। बता दें महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग 31 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी इससे पहले भी विदेशी टी20 लीग में खेल चुकी है।

बता दें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष सहित कई अन्य खिलाड़ी ‘द हंड्रेड’ के अलावा महिला बिग बैश लीग का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में तीन टीमें शामिल हैं- बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स।

इस लीग में डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर जैसे वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और भारत के खिलाड़ी भी होंगे। न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स और फ्रान जोनास भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। लॉरा हैरिस और अमांडा-जेड वेलिंगटन ये दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेन वैन नीकेर्क, मिग्नॉन डी प्रीज़ और शबनीम इस्माइल भी इस लीग का हिस्सा होंगी।

यहां पढ़ें : 1 महीने लंबे दौरे के लिए टीम इंडिया पहुंची वेस्टइंडीज, थकान भरे सफर के बाद भी खिलाड़ी दिखे खुश

close whatsapp