रणजी ट्रॉफी फाइनल में श्रेयस अय्यर के साथ हुआ MOYE-MOYE, अधूरा रह गया शतक का सपना
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ टीम का सामना हो रहा है मुंबई से।
अद्यतन - Mar 12, 2024 3:59 pm

इस समय रणजी ट्रॉफी का फाइनल विदर्भ बनाम मुंबई के बीच खेला जा रहा है, जहां इस फाइनल को स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी खेल रहे हैं। BCCI के साथ हुए विवाद के बाद अय्यर खुद ही लाइन पर आ गए थे और रणजी ट्रॉफी खेलने चले गए थे, वहीं अब इस बड़े फाइनल में इस खिलाड़ी का बल्ला बोला है लेकिन आखिरी में किस्मत ने धोखा दे दिया।
ईशान और श्रेयस अय्यर पर लिया जा चुका है एक्शन
दूसरी ओर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके मुताबिक ईशान ने बहाना देकर अपना नाम टीम इंडिया से वापस ले लिया था और अय्यर ने चोट का बहाना बताते हुए रणजी ट्रॉफी नहीं खेली थी। जिसके बाद बोर्ड ने दोनों पर कार्रवाई की थी, ऐसे में बल्लेबाज अय्यर और ईशान का नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया था। अब ये दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं ये आने वाला समय ही बता पाएगा।
श्रेयस अय्यर को आखिर में किस्मत ने धोखा दे दिया
*रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ टीम का सामना हो रहा है मुंबई से।
*मुंबई टीम से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने खेली आज काफी दमदार पारी।
*इस दौरान अय्यर नहीं कर पाए अपना शतक पूरा और हुए 95 रनों पर आउट।
*सोशल मीडिया के जरिए सचिन तेंदुलकर ने की अय्यर, रहाणे और मुशीर की तारीफ।
अर्धशतक बनाने के बाद श्रेयस अय्यर की खुशी देख रहे हो आप लोग
Shreyas Iyer brings up his 5⃣0⃣👏
It's been a solid knock so far from him 👌#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | #Final | #MUMvVID
Follow the match ▶️ https://t.co/k7JhkLhOID pic.twitter.com/M6CdulcdnG
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 12, 2024
अय्यर के लिए शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में दिया एक बड़ा बयान
रहाणे और मुशीर का भी चला बल्ला
दूसरी ओर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मुंबई टीम की तरफ से, कप्तान रहाणे और युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने अपने बल्ले का दम दिखाया। इस दौरान दूसरी पारी में रहाणे ने 143 गेंदों क सामना करते हुए 73 रन बनाए, तो दूसरी ओर मुशीर ने शानदार शतक ठोका और अपनी पारी में कुल 136 रन बनाए हैं। साथ ही खबर लिखे जाने तक मुंबई टीम ने 500 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है और टीम फिर से रणजी का खिताब जीतने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।