‘लगता है ससुर जी का रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में Gill’- शुभमन की बल्लेबाजी को देख फैंस के रिएक्शन
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - सितम्बर 24, 2023 4:51 अपराह्न

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि इस समय भारतीय टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे है।
बता दें, भारतीय टीम की ओर से शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। यही नहीं शुभमन गिल ने इस मैच में अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इस समय भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है।
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने यह अर्धशतक मात्र 37 गेंदों में पूरा किया। पहले वनडे मैच में भी शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 63 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबले में दो अर्धशतक जड़े हैं।
गिल की बल्लेबाजी को देख फैंस के रिएक्शन
लगता है ससुर जी का रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में 😅😅 gill❤️#ShubmanGill
— Chandresh_Mehta (@Chandresh3863) September 24, 2023
श्रेयस अय्यर ने भी जड़ा अपनी टीम के लिए जबरदस्त शतक
दूसरे वनडे मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल ने अलावा श्रेयस अय्यर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे मैच में 90 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इन दोनों ने हीं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय टीम अब बचे हुए ओवर्स में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगी।