किसी को तो बहुत ‘सारा’ गुस्सा आ जाएगा, Shubman Gill का ये वाला वीडियो देखकर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Shubman Gill का एक वीडियो।
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2024 6:23 अपराह्न

फैन्स के बीच Shubman Gill का क्रेज गजब का है, खासकर इस बल्लेबाज को Female फैन्स ज्यादा Follow करती हैं। दूसरी ओर गिल के सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर सुपर वायरल होते हैं, लेकिन इस बार गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वो किसी खास के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान बल्लेबाज का चेहरा देखने लायक है।
कब होगी मैदान पर वापसी?
Shubman Gill की अब मैदान पर वापसी टेस्ट क्रिकेट के जरिए होगी, जहां वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले गिल बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में खेले थे, इस दौरान उन्होंने शानदार शतक जड़ा था और खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित किया था। बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से पहले ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट भी खेला था, साथ ही गिल टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट देना चाहते हैं।
‘सारा’ का ‘सारा’ मूड खराब हो सकता है Shubman का ये वीडियो देख
*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बल्लेबाज Shubman Gill का एक वीडियो।
*ये वायरल हुआ वीडियो एक इवेंट का है, जहां काफी स्टाइलिश लुक में दिखे गिल।
*इस दौरान उनके साथ नजर आई Shanaya Kapoor, दोनों ने क्लिक करवाई तस्वीर।
*वहीं Shanaya Kapoor के पास खड़े होने के बाद काफी ज्यादा शरमा रहे थे गिल।
Shubman Gill का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
कुछ दिनों पहले गिल ने शेयर की थी GYM से जुड़ी एक रील
गिल ने सारा को लेकर नहींं दिया आज तक बयान
वहीं शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप से जुड़ी खबर रोज सामने आती रहती है, साथ ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन ना तो गिल ने और ना ही सारा ने अपने रिश्त को लेकर बात की है और ना ही किसी तरह का कोई बयान दिया है। दूसरी ओर शुभमन का नाम कुछ और लड़कियों के साथ भी जुड़ा है, जहां इस लिस्ट में अभिनेत्री सारा अली खान का नाम भी शामिल था एक समय।