SM Trends: 12 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 12 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आज यानी 12 दिसंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

SM Trends Of 12 December 2024
SM Trends Of 12 December 2024

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आज यानी 12 दिसंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 में हुआ था।

बता दें कि, युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है और उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है। यही नहीं युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एक ओवर में छह छक्के जड़ इतिहास रच दिया था। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और कई फैंस का दिल जीत लिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने युवराज सिंह को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई दी है।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है। आगामी टेस्ट से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। बता दें कि, कोहली एडिलेड में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे हालांकि गाबा में अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?