SM Trends: 28 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 28 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

युवा खिलाड़ी मुशीर खान को आज यानी 28 सितंबर को एक कार दुर्घटना में काफी चोट आई है।

SM Trends Of 28 September
SM Trends Of 28 September

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेके जा सके थे। खेल के पहले दिन बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। तमाम फैंस को उम्मीद थी कि खेल के दूसरे दिन बेहतरीन मैच देखने को मिलेगा लेकिन बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

बारिश की वजह से खेल के दूसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। युवा खिलाड़ी मुशीर खान को आज यानी 28 सितंबर को एक कार दुर्घटना में काफी चोट आई है। वो आजमगढ़ से लखनऊ कार से जा रहे थे। बता दें कि मुशीर खान भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सरफराज खान के भाई हैं।

अच्छी बात यह है कि अब मुशीर खान खतरे से बाहर है लेकिन तीन महीनों के लिए वो क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस समय श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच की अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड 88 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके जबकि Nishan Peiris ने 3 विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?