BGT 2024-25: केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल पर से पूरा दबाव हटा दिया: सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल पर से पूरा दबाव हटा दिया: सुनील गावस्कर

दूसरे दिन का खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए हैं।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है, जहां खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

बता दें कि, दूसरे दिन का खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 62* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 90* रन बना लिए हैं। केएल राहुल दूसरी पारी में भी अच्छे लय में नजर आए। उन्होंने पहली पारी में विवादास्पद तरीके से आउट होने से पहले 26 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने केएल राहुल की जमकर प्रशंसा की है। गावस्कर के मुताबिक केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से यशस्वी जायसवाल पर से पूरा दबाव हटा दिया। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि राहुल ने यशस्वी जायसवाल के ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव डाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने भी एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला हुआ है। यही वजह है कि टीम इंडिया ने मैच में दबाव बनाया हुआ है। केएल राहुल ने पैट कमिंस के खिलाफ काफी अच्छी Straight Drive खेली थी। यह सच में काफी अच्छी पारी है।’

खेल का दूसरा दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 218 रनों की बढ़त बना ली है।

खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल शतक के काफी करीब हैं और केएल राहुल भी शतकीय पारी खेलना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?