हार्दिक पांड्या की फॉर्म को देखकर टेंशन में आ गए हैं वसीम जाफर, कहा- उन्हें एशिया कप से पहले…….
हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान चार पारियों में केवल 77 रन ही बना पाए।
अद्यतन - Aug 14, 2023 3:23 pm

वेस्टइंडीज ने 2017 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय T20I सीरीज जीती। हाल ही में उन्होंने ‘मेन इन ब्लू’ को पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से मात दी। रोवमैन पॉवेल और उनकी टीम ने लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले गए पांचवें टी20 मैच में दो ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की और अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।
इस हार के बाद हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी और कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है। टी-20 सीरीज की चार पारियों में, स्टार ऑलराउंडर 70 गेंदों में सिर्फ 77 रन ही बना पाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 110 का रहा जो हार्दिक जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद नहीं की जाती है। पांचवें T20I में भी बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम 18 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गई।
हार्दिक पांड्या ने बढ़ाई वसीम जाफर की चिंता
इसी को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा कि, हार्दिक सीरीज के दौरान लय में नहीं दिखे क्योंकि वह स्कोरबोर्ड को चला पाने में विफल रहे, इसलिए दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया। जाफर ने हार्दिक से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की बात कही और उसके अनुसार सुधार करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से हार्दिक ने कहा कि, “ठीक है, यह एक चिंता का विषय है। वह थोड़ा कठोर लग रहा है। हम यह नहीं कह सकते कि हार्दिक पांड्या आएंगे और तेजी से शॉट लगाना शुरू कर देंगे। वह फ्री फ्लोइंग बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। तीसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वहां भी वो शुरुआत में संघर्ष करते हुए दिखे।”
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “यह मेरे लिए चिंता का विषय है। हार्दिक पांड्या ने सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखते हुए यह एक बड़ी चिंता थी। हर बार वह धीमी शुरुआत नहीं करेगा और वह जोरदार अंत करेगा। हम इसे इस सीरीज के दौरान भी देख सकते हैं। जैसे ही वह आते हैं रन रेट कम हो जाती है। स्ट्राइक रेट कम हो जाता है और अन्य लोगों और डगआउट पर भी दबाव पड़ता है। उसके लिए चिंता करने वाली बात है, ध्यान दें और सुधार करें।”