वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका क्रिकेट से द हंड्रेड में खेलने की नहीं मिली अनुमति - क्रिकट्रैकर हिंदी

वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका क्रिकेट से द हंड्रेड में खेलने की नहीं मिली अनुमति

वानिंदु हसरंगा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स को द हंड्रेड के 2022 संस्करण के लिए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम में शामिल किया गया है।

Wanindu Hasaranga bowling. (Photo Source: Getty Images)
Wanindu Hasaranga bowling. (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका बोर्ड ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने से इंकार कर दिया है। इससे उन्हें मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रेंचाइजी के साथ अपने 100,000 पाउंड्स के अनुबंध से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

खबरों के मुताबिक बोर्ड ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया क्योंकि वे चाहते हैं कि वह 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रहें। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा।

टी-20 विश्व कप 2022 एशिया कप के एक महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा और इसलिए, श्रीलंका हसरंगा को अनुमति नहीं मिली। पिछले कुछ समय से हसरंगा का फॉर्म शानदार रहा है। वह आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 16 मैचों में 26 विकेट लेकर दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

श्रीलंका के लिए एक मैच विनर रहे हैं वानिंदु हसरंगा

25 वर्षीय हसरंगा ने पहले ही श्रीलंका के लिए 38 T20I में 14.1 की औसत से 62 विकेट लिए हैं। वह अपनी मैच जीतने की क्षमता के साथ श्रीलंकाई टीम के लिए एक X-फैक्टर साबित हो सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हसरंगा को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स द्वारा 2023 सीजन के लिए टीम ने रखा जाता है या नहीं।

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को अपना पहला मैच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ 5 अगस्त को खेलना है। अब तक, दो मैच खेले गए हैं जिसमें सदर्न ब्रेव ने टूर्नामेंट के शुरुआती गेम में वेल्श फायर के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीता था। दूसरी ओर, लंदन स्पिरिट ने कल (4 अगस्त) टूर्नामेंट के दूसरे गेम में ओवल इंविंसिबल के खिलाफ तीन रन से जीत हासिल की।

close whatsapp