श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका की बढ़ी मुश्किलें, सिडनी कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका की बढ़ी मुश्किलें, सिडनी कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सिर्फ एक मैच खेले थे दनुष्का गुनातिलका।

Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)
Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 के बीच एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका पर रेप के चार आरोप लगाए जाने के बाद सोमवार को सिडनी की एक अदालत में वीडियो लिंक के जरिए उन्हें जमानत के लिए पेश किया गया, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 6 नवंबर की देर रात दनुष्का गुनातिलका को उनके होटल से गिरफ्तार किया गया। मीडिया खबरों के अनुसार दनुष्का गुनातिलका पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इस बीच दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के वकील आनंद अमरनाथ ने कहा कि वह 31 वर्षीय गुनातिलका के लिए जमानत की मांग करेंगे।

इस मामले पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि दोनों (क्रिकेटर और महिला) कुछ दिनों पहले डेटिंग ऐप पर बात चीत के माध्यम से मिले और काफी समय से एक-दूसरे से संपर्क में थे। और महिला के आरोपों के बाद गुनातिलका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

एनडीटीवी के एक खबर के अनुसार जेन डोहर्टी जो जांच अधिकारी हैं उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय क्रिकेटर ने कई बार महिला का यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि उस महिला के घर जाने से पहले उन्होंने शराब पी थी और कुछ खाया था। साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि क्रिकेटर ने महिला के साथ कई बार मारपीट करते हुए यौन शोषण किया।

इस मामले पर आपको बता दें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने कहा है कि अगर वे (दनुष्का गुनातिलका) इस मामले पर दोषी पाए जाते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

बता दें कि श्रीलंका की टी-20 विश्व कप 2022 टीम में शामिल दनुष्का गुनातिलका ने एक ही टी-20 मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। और अब इस तरह के आरोप ने श्रीलंका के साथ-साथ क्रिकेट को भी शर्मशार कर दिया है।

वहीं दनुष्का के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह श्रीलंका के लिए 8 टेस्ट, 47 वनडे और 46 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। साथ ही श्रीलंका के बारे में बताएं तो वह जारी T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुकी है और सुपर 12 ग्रुप 1 में श्रीलंका ने चौथे स्थान पर टूर्नामेंट खत्म किया।

close whatsapp