अपने पसंदीदा छोले भटूरे को छोड़ अब सिर्फ बिना मसाले के उबला हुआ खाना खाते हैं विराट कोहली, अपनी डाइट प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने पसंदीदा छोले भटूरे को छोड़ अब सिर्फ बिना मसाले के उबला हुआ खाना खाते हैं विराट कोहली, अपनी डाइट प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा

विराट कोहली ने इस IPL सीजन में अभी तक 8 पारियों में 47.57 के औसत से 333 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक मौजूद है।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की फिटनेस की कई लोग जमकर प्रशंसा करते हैं। इसी को लेकर कोहली ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से वो सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं जिसमें किसी तरह के मसाले नहीं होते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली ने अपने डाइट प्लान को लेकर खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि वो जो भी खाना खाते हैं उसके टेस्ट से अब उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है।

विराट कोहली ने कहा कि, ‘मेरा 90% खाना उबला हुआ होता है। उसमें किसी प्रकार का मसाला नहीं होता। सिर्फ नमक और नींबू ही होता है। मुझे इससे कोई मतलब नहीं होता है कि खाने का टेस्ट कैसा है। मुझे सलाद खाना भी बहुत पसंद है बस उसे अच्छी तरह से तैयार किया गया हो। खाने में थोड़ा ऑलिव ऑयल भी हो तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। करी (Curry) या शोरबा मैं नहीं खाता सिर्फ दाल पीता हूं। पंजाबी होने की वजह से मैं राजमा और लोबिया खाता हूं। मुझे मसाला करी बिल्कुल भी खाना अच्छा नहीं लगता।’

यह रही वीडियो:

विराट कोहली को चोटिल होकर मुकाबला ना खेलते हुए शायद ही कभी देखा गया है। पहले वो अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा नहीं सोचते थे लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने इस पर काफी मेहनत की है और यह सभी लोगों को दिखता है।

इस समय विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी की ओर से शुरुआत से अभी तक खेला है। विराट कोहली के फैंस की लिस्ट बहुत ही बड़ी है। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली को एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा गया है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाद उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन टीम के रेगुलर कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस समय चोट को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं और इसी वजह से कोहली टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक 8 पारियों में 47.57 के औसत से 333 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक मौजूद है। RCB की बात की जाए तो टीम इस समय पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 8 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

close whatsapp