होने वाले दामाद केएल राहुल पर बहुत प्यार आ रहा है सुनील शेट्टी को
हाल ही में सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।
अद्यतन - Aug 1, 2022 1:15 pm

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिश्ते को लेकर अब सुनील शेट्टी भी खुलकर बात करने लगे हैं, जहां अथिया के पिता यानी की सुनील शेट्टी दोनों की शादी के लिए भी राजी हो गए हैं। साथ ही इस कपल की शादी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती ही रहती है।
सुनील शेट्टी ने IPL में किया था केएल राहुल को खूब सपोर्ट
इस साल IPL में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे, इस दौरान उनका बल्ला जमकर चला था। साथ ही अथिया के पिता सुनील शेट्टी भी इस दौरान राहुल की पारी देखने स्टेडियम में पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर भी उनको सपोर्ट किया था।
केएल राहुल की पोस्ट पर खुलेआम कमेंट कर रहे हैं सुनील शेट्टी
*हाल ही में सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।
*केएल राहुल की इन इस्टालिश तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
*इसी कड़ी में अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी किया है पोस्ट पर कमेंट।
*केएल राहुल की तस्वीर पर सुनील शेट्टी ने बनाया है दिल वाला इमोज।
केएल राहुल ने इंस्टा पर पोस्ट की थी ये वाली तस्वीरें
सुनील शेट्टी ने किया इन तस्वीरों पर ये वाला कमेंट

हाल ही में कपल की शादी को लेकर आई थी खबर सामने
कुछ समय पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर कुछ खबरें सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ये कपल 3 महीने में शादी कर लेगा। लेकिन बाद में अथिया ने पोस्ट के जरिए इस खबर का मजाक उड़ाया था और इसे गलत दावा साबित किया था।