दामाद केएल राहुल की शानदार पारी देख, ससुर सुनील शेट्टी का सीना हुआ गर्व से चौड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दामाद केएल राहुल की शानदार पारी देख, ससुर सुनील शेट्टी का सीना हुआ गर्व से चौड़ा

अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा बेहद शानदार शतक।

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल खुल गई, लेकिन इस दौरान केएल राहुल अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाते हुए नजर आए। जहां केएल के बल्ले से शानदार शतक निकला, जिसने टीम को काफी राहत दी और दूसरी ओर उनका परिवार भी ये पारी देख काफी खुश हैं।

टीम इंडिया कितनों रनों पर हुई ऑलआउट?

अफ्रीका ने पहले दिन से टीम इंडिया को परेशान कर रखा था अपनी गेंदबाजी से, वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। उसके बाद आज यानी की मैच के दूसरे दिन केएल राहुल का शतक आया, वहीं आखिरी विकेट भी इस दौरान केएल का गिरा और भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई।

केएल राहुल की पारी देख अन्ना हुए चौकन्ना

*अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा बेहद शानदार शतक।
*जहां अपनी पारी में केएल ने अफ्रीका खिलाफ बनाए 101 रन।
*इस बीच उनके ससुर सुनील शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी पर लगाया शतक का वीडियो।
*साथ ही उन्होंने राहुल के वीडियो पर नजर ना लगने वाली इमोजी भी लगाई है।

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की पारी को लेकर लगाई ये इंस्टा स्टोरी

BCCI ने भी बल्लेबाजी के लिए खास पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पसंद है इस बल्लेबाज को

जी हां, केएल राहुल को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रनों का पहाड़ खड़ा करना पसंद है, जिसे लेकर उनके नाम एक रिकॉर्ड भी है। साल 2014 में केएल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वो भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच था। उसके बाद इस बल्लेबाज ने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जडा था वो भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच था। वहीं इस साल भी उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा है और वो भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है। दूसरी ओर अब अफ्रीका टीम बल्लेबाजी करने उतर चुकी है, जहां टीम ने खबर लिखे जाने तक अपना एक विकेट खो दिया है और सिराज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?