आईपीएल 2023: यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं सुरेश रैना, अब कुमार संगकारा भी आए पिक्चर में - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं सुरेश रैना, अब कुमार संगकारा भी आए पिक्चर में

यशस्वी जायसवाल जारी आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप जीतने की रेस में दूसरे स्थान पर है।

Yashasvi Jaiswal, Suresh Raina and Kumar Sangakkara. (Image Source: BCCI-IPL)
Yashasvi Jaiswal, Suresh Raina and Kumar Sangakkara. (Image Source: BCCI-IPL)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट सुरेश रैना ने यशस्वी जायसवाल के उदय का श्रेय राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच और श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा को दिया। रैना ने कहा यशस्वी अब एक अलग क्रिकेटर है, जो आगे चलकर आसमान की ऊंचाई को छू सकता है।

आपको बता दें, 21-वर्षीय जायसवाल ने जारी आईपीएल 2023 में लगातार रन बनाए हैं, और वर्तमान में 14 मैचों में 625 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीतने की रेस में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन में 124 के हाईएस्ट स्कोर के साथ एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

सुरेश रैना ने की यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ

सुरेश रैना ने JioCinema पर कहा: “यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी में धैर्य और शांति है। उनकी बॉडी लैंग्वेज में एक अलग एनर्जी है। वह अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाते हैं, और इसका श्रेय मैं कुमार संगकारा को दूंगा, जो राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में बैठे हैं। जायसवाल अब एक अलग तरह का खिलाड़ी है। वह खेल पर हावी होता नजर आ रहा है और कोई भी खिलाड़ी जो इस प्रारूप में दबदबा बनाता दिखता है, वह एक अलग ही लेवल पर पहुंचता है। यशस्वी के पास वे सभी गुण हैं।”

आपको बता दें, कई क्रिकेट दिग्गजों ने आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल के फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की है। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स (PBSK) को 4 विकेट से मात देकर आईपीएल 2023 की अंक तालिका में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है।

अब RR का आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जाना पूरी तरह से मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों में है। इस समय, RR के अलावा, मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) दोनों के पास भी 14-14 अंक है, इसलिए संजू सैमसन की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए MI और RCB दोनों का हारना जरुरी है।

close whatsapp