तुम आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हो?- सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

तुम आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हो?- सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा को लेकर दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे उनकी पत्नी देविशा ने उनका हर कदम पर साथ दिया और आगे बढ़ने में मदद की।

Suryakumar Yadav with his wife Devisha (Image Source: Instagram)
Suryakumar Yadav with his wife Devisha (Image Source: Instagram)

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के करियर का पासा पलटने में मुंबई इंडियंस (MI) और उनकी पत्नी देविशा का बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2010/11 सीजन में मुंबई के लिए प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन आईपीएल 2018 (IPL 2018) में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़ने के बाद ही उनकी किस्मत बदली।

सूर्यकुमार यादव ने पिछले पांच-छह वर्षो में कमर तोड़ मेहनत की, और इसमें उनका साथ उनकी पत्नी देविशा ने बखूबी निभाया और आज वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है।  उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया था। 31-वर्षीय दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने अब तक टीम इंडिया के लिए 7 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है।

हाल ही में, सूर्यकुमार यादव ने याद किया कि कैसे केएल राहुल, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे उनके अंडर -23 बैच के साथी पहले ही 2015-16 में भारत के लिए खेल चुके थे, लेकिन उन्हें मौका मिल नहीं पा रहा था। जिसे देखकर उनकी पत्नी देवीशा ने उनसे पूछा कि ‘तुम आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हो’?

सूर्यकुमार यादव के करियर में उनकी पत्नी देविशा का है महत्वपूर्ण योगदान

स्टार बल्लेबाज ने कहा उनकी पत्नी ने उनका हर कदम पर साथ दिया और उन्हें लगातार प्रेरित करती रही। सूर्यकुमार यादव ने कहा उनकी पत्नी उनके करियर और जीवन का टर्निंग पॉइंट है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे कहा था कि देवीशा उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट है। वह आज जो कुछ भी उसमे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है।

सूर्यकुमार यादव ने गौरव कपूर के ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में कहा: “अंडर -23 एशिया कप बैच के साथियों से, अक्षर, बुमराह और केएल जैसे लोग 2015-16 से भारत के लिए खेलना शुरू कर चुके थे और आगे बढ़ते रहे। यह देखकर, मैंने और मेरी पत्नी ने एक पोषण विशेषज्ञ और उचित बल्लेबाजी कोच से बात करना शुरू किया, उन्होंने मुझसे कहा कि हर विभाग में प्रयास करें और देखें कि क्या होता है। अपनी समय सीमा बनाए रखें, और जब क्रिकेट का समय हो, तो अन्य सभी विकर्षणों को दिमाग से पूरी तरह हटा दें।”

उन्होंने अंत में कहा, “मेरे डेब्यू मैच के बाद, मेरी पत्नी ने मुझसे कहा ‘आपकी यात्रा वास्तव में अब शुरू होती है’। आज रात आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन कल से सबकी निगाहें आप पर होंगी, इसलिए सावधान रहें। रोहित शर्मा ने भी कहा था कि मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट देविशा है।”

close whatsapp