सूर्यकुमार यादव का ‘Supla’ Shot पूरी दुनिया में हो चुका है फेमस, डेवाल्ड ब्रेविस भी अब भारतीय बल्लेबाज से सीख रहे इसके बारे में
आज यानी 3 मई को मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेलना है।
अद्यतन - May 3, 2024 4:48 pm

मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने टीम के साथी डेवाल्ड ब्रेविस को ‘Supla’ Shot का अभ्यास करवाते हुए देखा गया। सूर्यकुमार यादव डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान इस शॉट को सिखाते हुए नजर आए।
बता दें, आज यानी 3 मई को मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया। यही नहीं सूर्यकुमार यादव अपने टीम के साथी डेवाल्ड ब्रेविस को ‘Supla’ Shot सिखाते हुए भी नजर आए।
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें सूर्यकुमार यादव डेवाल्ड ब्रेविस से कह रहे है कि, ’10 में से 3 बार आप कनेक्ट करेंगे और 7 बार ऐसा नहीं होगा।’
यह रही वीडियो:
👨🏫 SKY 🤝 👨🎓 DB 🤝 𝐒𝐮𝐩𝐥𝐚 𝟏𝟎𝟏#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @surya_14kumar | @BrevisDewald pic.twitter.com/l3aK92Pfuw
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 3, 2024
डेवाल्ड ब्रेविस ने अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46 रन और 0 बनाया है। वहीं चोटिल होने की वजह से सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के शुरुआती 3 मैच में भाग नहीं ले पाए थे। उन्होंने अभी तक 7 मैच खेले हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 25.14 के औसत और 170.87 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
6 अंकों के साथ मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। अगर मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतना है तो सूर्यकुमार यादव को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। पिछले दो मैच में सूर्यकुमार यादव अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोलकाता टीम ने आईपीएल 2024 में 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे पायदान पर है।