बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की आंधी में उड़ गई वेस्टइंडीज टीम
तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने की थी पहले बल्लेबाजी।
अद्यतन - Aug 3, 2022 8:10 am

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में हरा सीरीज में वापसी कर ली है, वहीं इस जीत में सबसे बड़ा हाथ रहा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव। SKY की शानदार पारी ने टीम इंडिया के लिए जीत आसान कर दी और टीम के विजय रथ को भी फिर से दौड़ा दिया।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए अहम थी ये पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ आई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ये शानदार पारी उनके लिए काफी अहम थी, पिछले कुछ मुकाबलों से सूर्यकुमार का बल्ला शांत था और ये उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ था।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने दम पर टीम को जीता ले गए
*तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने की थी पहले बल्लेबाजी।
*पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने बनाए थे कुल 164 रन।
*टीम इंडिया ने टारगेट को 3 विकेट खोकर कर लिया था अपने नाम।
*इस दौरान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे 44 गेंदों पर 76 रन।
शानदार पारी के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बने मैन ऑफ द मैच
सीरीज में भी हुई टीम इंडिया की वापसी
दूसरी ओर इस मैच में जीत के साथ-साथ टीम इंडिया ने सीरीज में भी वापसी कर ली है, जहां 5 टी-20 मैचों की सीरीज में अभी टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब इस सीरीज के बाकी के 2 मैच खेले जाने हैं, जो यूनाइटेड स्टेट्स में होने है और इसके लिए खिलाड़ियों को वीजा का इंतजार है।
रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बीच बल्लेबाजी में पवेलियन जाना पड़ा, कमर में लगी चोट के कारण हिटमैन रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट आए।