IPL 2024: स्वप्निल सिंह ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर मैच को पूरी तरह से RCB की तरफ मोड़ दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: स्वप्निल सिंह ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर मैच को पूरी तरह से RCB की तरफ मोड़ दिया

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पांचवा ओवर लेकर आए स्वप्निल सिंह ने पहले एडन मार्करम को एलबीडब्ल्यू किया और फिर हेनरिक क्लासेन का विकेट अपने नाम किया।

Swapnil Singh (Pic Source-X)
Swapnil Singh (Pic Source-X)

आज यानी 25 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 35 रनों से हराया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रन बनाए। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान आरसीबी के युवा खिलाड़ी स्वप्निल सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके और अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पांचवा ओवर लेकर आए स्वप्निल सिंह ने पहले एडन मार्करम को एलबीडब्ल्यू किया और फिर हेनरिक क्लासेन का विकेट अपने नाम किया।

एडन मार्करम आरसीबी के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन भी आरसीबी के खिलाफ सात रन ही बना पाए। स्वप्निल सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में हराया

मैच की बात की जाए तो आरसीबी की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेली जबकि युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37* रनों की शानदार पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि टी नटराजन ने दो विकेट हासिल किए। कप्तान पैट कमिंस और मयंक मारकंडे ने एक-एक विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। टीम की ओर से शाहबाज अहमद ने 37 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 40* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि शाहबाज अहमद अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। शाहबाज अहमद के अलावा अभिषेक शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान पैट कमिंस ने भी 31 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 13 रनों की पारी खेली।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?