टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 तेज गेंदबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में बना सकते हैं अपनी जगह
पांच खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कुछ युवा गेंदबाज का नाम भी है शामिल।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 6:33 अपराह्न
3.मोहसिन खान

आईपीएल 2022 से उभरने वाले सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा गया था। यह बीते कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने पहले आईपीएल मैच में, उन्होंने दो ओवरों में बिना विकेट लिए 18 रन दिए थे।
उसके बाद उनके आंकड़े हर मैच के साथ और बेहतर होते चले गए। इस सीजन उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ की, जहां उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट झटके और अपनी टीम को छह रनों से मैच जीतने में मदद की। इस मैच में उन्होंने डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के रूप में अहम विकेट चटकाए थे।
संभल में जन्मे इस खिलाड़ी के नाम 32 टी20 मैच में 43 विकेट है और उन्हें खेल के सबसे छोटे फार्मेट की अच्छी जानकारी है। उन्हें भविष्य में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। जहीर खान के संन्यास के बाद से, टीम इंडिया को कोई भी अच्छा बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं मिला है, जो निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन करता हो। मोहसिन को आईसीसी (ICC) टी-20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में शमिल किया जा सकता है।