टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 तेज गेंदबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में बना सकते हैं अपनी जगह - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 तेज गेंदबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में बना सकते हैं अपनी जगह

पांच खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कुछ युवा गेंदबाज का नाम भी है शामिल।

4.प्रसिद्ध कृष्णा

Prasidh Krishna. (Photo Source: IPL/BCCI)
Prasidh Krishna. (Photo Source: IPL/BCCI)

अनुभवी तेज गेंदबाज, प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले कुछ समय में खेल के सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 11 फर्स्ट-क्लास मैचों में, उन्होंने 49 विकेट झटके हैं, और 57 लिस्ट-ए मैचों में 102 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 65 टी-20 में 61 विकेट भी लिए हैं।

2021 में, कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में उन्होंने 54 रन देकर चार विकेट झटके थे। उस मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। सात एकदिवसीय मैच में उन्होंने 4.84 की इकॉनमी से कुल 18 विकेट लिए हैं। 26 वर्षीय क्रिकेटर ने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ (4/12) अपना सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया।

आईपीएल 2022 में, वह इस सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे हैं और पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी विकेट ले रहे हैं। 11 मैचों में उनके नाम 8.30 की इकॉनमी से 13 विकेट हैं। उनके इन्हीं सब काबिलियत को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जा सकता है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp