टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 तेज गेंदबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में बना सकते हैं अपनी जगह
पांच खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कुछ युवा गेंदबाज का नाम भी है शामिल।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Aug 1, 2022 6:33 pm
5.हर्षल पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आईपीएल 2015 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था, उस सीजन उन्होंने 7.48 की इकॉनमी से 15 मैचों में 17 विकेट लिए थे। हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले। लेकिन 2021 का सीजन हर्षल पटेल के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन रहा। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 32 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया था।
पटेल ने 8.14 की इकॉनमी से 15 मैचों में 32 विकेट लेकर एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके प्रदर्शन ने टीम को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने और प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की। हालांकि बैंगलोर खिताब तो नहीं जीत सकी, लेकिन उस प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।
अब तक आठ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में पटेल ने 8.51 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में, उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और अच्छे फॉर्म में दिखे हैं। टी-20 में अनुभव और फॉर्म के साथ, यह 31 वर्षीय गेंदबाज आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकता है।