यह 6 खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद इस फॉर्मेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार का वर्ल्ड कप कई खिलाड़ियों के लिए आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इसलिए कई टीमें अपने खिलाड़ियों को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी।
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 6:15 अपराह्न
5- विराट कोहली (भारत)

भारत के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 23000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
सिर्फ टी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो उनके नाम 50.12 के औसत से 3308 रन है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 99 मुकाबले खेले हैं। विराट कोहली ने भारतीय टीम को कई मुकाबलों में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से अकेले दम पर जिताए हैं।
विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने IPL में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए कई मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। विराट इस समय अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन सभी का यही कहना है कि वो जल्द ही अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटेंगे।