टी-20 वर्ल्ड कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले विज्ञापन दरों में आया भारी उछाल
भारत बनाम पाकिस्तान मैचों को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फॉलो किया जाता है।
अद्यतन - Oct 22, 2022 3:44 pm

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बहुप्रतीक्षित मैच से पहले विज्ञापन दरों में आश्चर्यजनक तेजी आई है। इस समय बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप 2022 को लेकर चल रहे शब्दों के युद्ध और त्योहारी सीजन ने भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले के लिए विज्ञापन दरों में वृद्धि में बड़ी भूमिका निभाई है।
चूंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है, और अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार दोपहर में होने में है, जिसके कारण ब्रॉडकास्टर्स को राजस्व/लाभ की चिंता सता रही थी। लेकिन बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले, विज्ञापन दरों में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले विज्ञापन दरों में आया उछाल
भारत बनाम पाकिस्तान मैचों को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फॉलो किया जाता है और ये विज्ञापनों के द्वारा ब्रॉडकास्टर्स को अधिक लाम कमाने में मदद करते है। वैसे सभी को ‘मौका-मौका’ विज्ञापन तो याद ही होगा, जहां एक पाकिस्तानी प्रशंसक अपने जीवन के 20 साल इस उम्मीद में गुजारता है कि उसकी टीम कभी तो भारत पर जीत हासिल करेगा। यह विज्ञापन बड़े पैमाने पर हिट हुआ और सभी बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटो के दौरान इसे चलाया गया।
‘मौका-मौका’ विज्ञापन 2015 वर्ल्ड कप के दौरान लांच किया गया था, जो इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इसे हर इवेंट में कुछ बदलाव के साथ दोबारा फैंस के सामने पेश कर दिया जाता है। 2015 वर्ल्ड कप की तरह, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले विज्ञापनों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी है।
इस बीच, डिज़्नी+हॉटस्टार के पास आईसीसी के डिजिटल अधिकार हैं, और इस वृद्धि से अधिक विज्ञापन राजस्व आने की संभावना है। इस बार डिजिटल प्लेटफार्म पर विज्ञापन की दरें पिछले साल के टी-20 वर्ल्ड कप की तुलना में 250 रुपये सीपीएम (प्रति मिल/हजार इंप्रेशन) से अधिक (20-25%) हैं। पिछले साल भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 12 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया, और इस साल इसके बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर, एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चल रही गर्मगर्मी ने आगामी भारत बनाम पाकिस्तान मैच को और अधिक रोमांचक बना दिया है, और अब दोनों टीमों के प्रशंसक यह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मैच देखने के लिए अधिक उत्सुक है।