टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नीदरलैंड ने लगाई पाकिस्तान की नैया पार, गिफ्ट में मिला सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नीदरलैंड ने लगाई पाकिस्तान की नैया पार, गिफ्ट में मिला सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार

शाहीन अफरीदी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Pakistan defeat Bangladesh by 5 wickets (Image Source: Getty Images)
Pakistan defeated Bangladesh by 5 wickets (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान ने 6 नवंबर को खेले गए जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से मात देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीदरलैंड ने आज सुबह 6 नवंबर को अपने अंतिम सुपर 12 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 13 रनों की चौंकाने वाली जीत दर्ज कर भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के रास्ते साफ किए, और साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जाने का सुनहरा मौका भी दिया।

खैर, बांग्लादेश इस मौके का फायदा उठा नहीं पाया, और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस अवसर का बखूबी फायदा उठाते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल के लिए चारो टीमें तय हो गई हैं – भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी पांच विकेट से मात

अगर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच की बात करे, तो शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन बाबर आजम के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आठ विकेट के नुकसान पर 127 रनों पर रोक दिया। नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश के लिए अर्धशतक लगाया, जबकि अफिफ हुसैन ने नाबाद 24 रन बनाए, वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सर्वाधिक चार विकेट चटकाएं। वहीं दूसरी ओर, शादाब खान ने दो विकेट लिए, जबकि हरिस रउफ और इफ्तिखार अहमद को एक-एक सफलता मिली।

127 रनों का बचाव करते हुए बांग्लादेश ने शुरुआत में कुछ मौके गंवाए, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी, क्योंकि मोहम्मद रिजवान (32) और बाबर आजम (25) पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे। जिसके बाद बांग्लादेश टीम को बाबर के रूप में 11वें ओवर में पहली सफलता मिली, और फिर 12वें ओवर में रिजवान चलते बने, लेकिन फिर बांग्लादेश की खराब फील्डिंग और गेंदबाजी रणनीति के चलते पाकिस्तान ने इस करो या मारो वाले मैच में अपनी पकड़ मजबूत की और अंत में यह मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया और अगले चरण में जगह बना ली।

आपको बता दें, बाबर और रिजवान के अलावा मोहम्मद हरिस (31) और शान मसूद (24*) ने भी पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान दिया, वहीं नसुम अहमद, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और एबादोट हुसैन ने बांग्लादेश के लिए एक-एक विकेट लिया। शाहीन अफरीदी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यहां देखिए बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/rumaysha30/status/1589173988864847872

https://twitter.com/AkashSi67127604/status/1589173726607966210

close whatsapp