टी-20 वर्ल्ड कप 2022: तमाम गेंदबाजों को धूल चटाने के बाद विराट कोहली वापस लौटे भारत - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: तमाम गेंदबाजों को धूल चटाने के बाद विराट कोहली वापस लौटे भारत

विराट कोहली ने 6 मुकाबलों में 4 अर्धशतक जड़े और कुल 296 रन बनाए।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने अभियान के संपन्न होने के बाद वापस अपने देश पहुंच गए हैं। बता दें, 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। 169 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने पहली गेंद से ही कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया। कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बीच पहले विकेट के लिए 170 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं बख्शा। इंग्लैंड में इस लक्ष्य को 16 ओवर में ही बना लिया।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली की बात की जाए तो उनका टी-20 अभियान काफी शानदार रहा। कोहली ने 6 मुकाबलों में 4 अर्धशतक जड़े और कुल 296 रन बनाए। यही नहीं वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी-20 में 4000 रन पूरे किए हो। उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हासिल की।

विराट कोहली ने ग्रुप 2 सुपर 12 स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली। यह पारी कोई भी प्रशंसक कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने अपने इस फॉर्म को नीदरलैंड के खिलाफ भी जारी रखा और उनके खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा।

विराट कोहली का तीसरा अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ आया और इस मैच को भी भारत ने अपने नाम किया। सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसी वजह से उनकी टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 नवंबर से तीन मुकाबलों की टी-20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनके साथ केएल राहुल और रोहित शर्मा को भी सीरीज में आराम दिया गया है।

close whatsapp