सर्दियों का असली मजा तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ले रहे हैं इन दिनों
सोशल मीडिया पर रहते हैं मोहम्मद शमी काफी ज्यादा ही एक्टिव।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2022 1:34 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंस्टाग्राम रील्स के दीवाने हैं, आए दिन वो कुछ ना कुछ रील वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते ही रहते हैं। साथ ही वो इन दिनो क्रिकेट से दूर हैं, ऐसे में उनके पास ज्यादा समय है और शमी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं। जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है, उनकी नई इंस्टा रील के जरिए।
मोहम्मद शमी को चोट ने कर रखा है परेशान
बांग्लादेश दौरे के लिए मोहम्मद शमी भी टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन कंधे की चोट के कारण पहले वो वनडे सीरीज से बाहर हुए और उनकी जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया था। अब शमी बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल रहे हैं और दूसरे को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
रील बनाने में सबको पीछे छोड़ देंगे मोहम्मद शमी एक दिन
*सोशल मीडिया पर रहते हैं मोहम्मद शमी काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*हाल ही में शमी ने रील की है इंस्टाग्राम पर शेयर, गजब है लोकेशन।
*इस वीडियो में SnowFall के बीच चलते हुए नजर आ रहे हैं शमी।
*परिवार के साथ घूमने गए थे शमी, सोशल मीडिया पर डाली थी तस्वीरें।
मोहम्मद शमी ने ये कमाल की रील शेयर की है
कुछ दिनों पहले डाला था ये वाला वीडियो
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं
जी हां, लगातार क्रिकेट होने के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं, जहां इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर के साथ-साथ कुलदीप सेन का नाम शामिल है।