‘जब फायदा मिलना बंद हो जाता है तो…’- Kieron Pollard ने अपने इस पोस्ट के जरिए मुंबई इंडियंस पर साधा निशाना
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया।
अद्यतन - जनवरी 7, 2024 3:02 अपराह्न

Kieron Pollard: IPL 2024 के लिए फैंस के बीच रोमांच चरम सीमा पर है। मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड सामने आ चुके हैं, अपनी पसंदीदा टीम को चियर करने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की टीम चर्चा का विषय बनी हुई है।
फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया। जिसके बाद मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद फैंस के बीच काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है।
फैंस के अलावा कुछ खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की थी। अब इस बीच मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के ऊपर निशाना साधा है।
वफादारी खत्म हो जाती है- Kieron Pollard
कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘बारिश खत्म होते ही छाता हर किसी के लिए बोझ बन जाता है। इस तरह जब फायदा मिलना बंद हो जाता है तो वफादारी खत्म हो जाती है।’ कायरन पोलार्ड के इस स्टोरी पर फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
यहां देखें कायरन पोलार्ड की वो स्टोरी-
![]()
कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि वह इस वक्त फ्रेंचाइजी के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाने के बाद कोई भी खुश नजर नहीं आ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस साल जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत का कप्तान कौन रहेगा यह अभी तक साफ नहीं है।
यह भी पढ़े- ‘लगता है गाली खाने का…’- Rohit Sharma की जगह Hardik Pandya की फोटो देख ब्रॉडकास्टर पर भड़के फैंस
स्टार स्पोर्ट्स ने प्रमोशन पोस्टर के तौर पर रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या की तस्वीर का इस्तेमाल किया जिस पर फैंस आगबबूला हो गए थे। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के बाद से यह फॉर्मेट नहीं खेला है। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रहे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं।