IND vs PAK मैच से पहले ही Babar Azam ने किया जीत का दावा, कहा- हमारे पास बेस्ट गेंदबाज के साथ-साथ हमने पहले ही……
Babar Azam ने कहा कि, मुझे अपने तेज गेंदबाजों पर बहुत गर्व है। वे बेस्ट में से हैं और हमें हावी होने में मदद करते हैं।
अद्यतन - Sep 9, 2023 11:28 pm

रविवार (10 सितंबर) यानी कल एशिया कप 2023 के सुपर 4 स्टेज के तीसरे मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं और बड़े बड़े दावे भी कर रहे हैं।
दरअसल मीडिया से बातचीत करते हुए बाबर आजम का कहना था कि, उनकी टीम के पास दुनिया के बेस्ट गेंदबाज है। इसलिए उनके जीतने के चांस ज्यादा है। साथ ही उनका कहना है कि, श्रीलंका में टेस्ट सीरीज और लंका प्रीमियर लीग खेलने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा।
मुझे अपने तेज गेंदबाजों पर बहुत गर्व है- बाबर आजम
बता दें ईएसपीएन क्रिकइन्फो (ESPN Cricinfo) से बातचीत करते हुए बाबर आजम ने कहा कि, मुझे अपने तेज गेंदबाजों पर बहुत गर्व है। वे बेस्ट में से हैं और हमें हावी होने में मदद करते हैं। टूर्नामेंट और मैच तेज़ गेंदबाज़ों द्वारा जीते जाते हैं और मुझे उन पर पूरा विश्वास है। कोई रहस्य नहीं है, वे बस खुद पर विश्वास करते हैं और एक-दूसरे को कवर करते हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हम यह देखने के लिए अलग अलग कॉम्बिनेशन का टेस्ट कर रहे हैं कि हमारे लिए क्या काम करता है। हमने अभी तक ठीक से काम नहीं किया है कि बीच के ओवरों में बेस्ट तरीके से कैसे खेला जाए, लेकिन हम अपने तेज गेंदबाजों की बदौलत बहुत अच्छी तरह से काम पूरा कर रहे हैं और शुरुआत कर रहे हैं।
बाबर आजम ने आगे कहा कि, यह एक टीम प्रयास है। एक टीम के तौर पर हम अपने खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन कराने की कोशिश करते हैं। हमने श्रीलंका में ढाई महीने बिताए हैं, जिसमें टेस्ट सीरीज, एलपीएल, अफगानिस्तान सीरीज और अब एशिया कप शामिल है। तो ऐसे में आप कह सकते हैं कि इसकी वजह से हमें भारत पर थोड़ी बढ़त हासिल है।