ट्विटर प्रतिक्रिया: एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटे बाबर आजम, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जड़ा महत्वपूर्ण शतक
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Dec 28, 2022 12:34 pm

न्यूजीलैंड टीम इस समय पाकिस्तान दौरे में है। इस दौरे में दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच आज यानी 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
बाबर आजम ने पहले ही दिन शानदार शतक जड़ पाकिस्तान को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। बता दें, न्यूजीलैंड टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक समय में मेजबान पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट मात्र 48 रन पर गिरा दिए थे। अब्दुल्लाह शफीक 14 गेंदों में 7 रन, इमाम उल हक 38 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 24 रन और शान मसूद 10 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साउद शकील भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर टिम टिम साउदी का शिकार बनें।
5वें विकेट के लिए इन दोनों ही अनुभवी बल्लेबाजों ने 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की
हालांकि इसके बाद पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बाबर आजम के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। बता दें, मेजबान ने पहले टेस्ट के लिए मोहम्मद रिजवान को आराम दिया है जबकि उनकी जगह सरफराज अहमद को प्लेइंग XI में शामिल किया है। बाबर आजम और सरफराज अहमद ने अभी तक काफी अच्छी साझेदारी की है। इसी साझेदारी के बीच कप्तान बाबर आजम ने अपना शतक पूरा किया। यह उनका 9वां टेस्ट शतक है। आजम ने शानदार छक्का जड़ यह शतक पूरा किया।
5वें विकेट के लिए इन दोनों ही अनुभवी बल्लेबाजों ने 100 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। इस साझेदारी की बदौलत मेजबान पाकिस्तान ने 250 रन का आंकड़ा छू लिया है। 15 ओवर में जब पाकिस्तान ने 48 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे तब सभी को ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान एक बार फिर से जल्द आउट हो जाएगी लेकिन बाबर आजम और सरफराज अहमद ने ऐसा होने नहीं दिया।
बाबर आजम के शतक के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
बता दें, इस सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली थी। हालांकि उन्हें इस टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन भी इस सीरीज में काफी निराशाजनक रहा था।
हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मेजबान बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी और यह टेस्ट सीरीज ही नहीं बल्कि वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 67 ओवर में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 212 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 125* रन पर खेल रहे हैं जबकि सरफराज अहमद 96 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 61* रन बना चुके हैं।
Top class hundred by @babarazam258 . 👏👏👏
— Salman Butt (@im_SalmanButt) December 26, 2022
https://twitter.com/SteelyDan66/status/1607308402958700545?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607308402958700545%7Ctwgr%5E1a8e066f8139cdd85d55ce5fb7cad1d2f996f1c0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fthis-is-babar-azams-world-twitter-reacts-as-pakistan-skipper-scores-ninth-test-ton-in-style%2F
What a player @babarazam258 💯
Incredible 2022 in test cricket, privilege to watch! #PAKvNZ— Tom Moody (@TomMoodyCricket) December 26, 2022
Babar King Azam. Loved watching your century. Keep shining, keep showing your class skipper. @babarazam258
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) December 26, 2022
Babar Azam #9👍🏼👍🏼.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) December 26, 2022
https://twitter.com/AvinashArya09/status/1607268481212506112?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607268481212506112%7Ctwgr%5E1a8e066f8139cdd85d55ce5fb7cad1d2f996f1c0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fthis-is-babar-azams-world-twitter-reacts-as-pakistan-skipper-scores-ninth-test-ton-in-style%2F
Babar Azam becomes the leading run-scorer in Tests in 2022.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 26, 2022
RECORD: Babar Azam becomes leading run-scorer in Test cricket in 2022, he surpasses Joe Root to also become the first player to 1100 runs. He's already the highest run-scorer in international cricket this year.
This is Babar Azam's world and we're just living in it 🐐 #PAKvNZ
— Farid Khan (@_FaridKhan) December 26, 2022
Babar Azam and a 100 in NSK!
5th international century for the KING at the venuepic.twitter.com/AsQHGcZfh5— Emmad Hameed (@Emmad81) December 26, 2022